पुलिस ने एक ट्रक से 15 किलो 670 ग्राम भुक्की तथा 12 ग्राम गांजा बरामद मामला दर्ज किया

--Advertisement--

Image

प्रागपुर, आशीष शर्मा

 

नादौन पुलिस ने नाके के दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक ट्रक से 15 किलो 670 ग्राम भुक्की तथा 12 ग्राम गांजा बरामद करके दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार नादौन सीमा पर शुक्रवार सुबह पुलिस ने नाका लगा रखा था, इसी दौरान अंब की तरफ से।एक ट्रक नंबर एचपी 62, 1752 को रोका गया। निरीक्षण के दौरान जब पुलिस ने को संदेह हुआ तो ट्रक के अंदर गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर रखी 15 किलो 670 ग्राम भुक्की तथा 12 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

 

इस संबंध में ट्रक में सवार एक व्यक्ति व चालक से पूछताछ की गई। पुलिस ने नशीले पदार्थ रखने के आरोप में शौकत अली निवासी ग्राम पन्याला रंगस तथा अमरोह क्षेत्र के चौक गांव निवासी अभय कुमार के विरुद्ध एनटीपीसी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

 

थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं डीएसपी हमीरपुर रोहन डोगरा ने पुष्टि करते हुए बताया कि नाके के दौरान यह खेप पकड़ी गई है तथा इस संबंध में आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आज CM सुक्खू करेंगे चौथा बजट पेश, इन सेक्टरों पर रह सकता है फोकस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...

मेडिकल कालेजों में भरे जाएंगे 43 पद, एमओ और सीएमओ के पदों पर होगी भर्ती, दस अप्रैल को परीक्षा

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी (अमरू), हिमाचल प्रदेश...

पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाएगी सरकार, प्रति लीटर अधिकतम 5 रुपए रेट बढ़ाने का प्रस्ताव, बिल पेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर...

मुख्यमंत्री का दावा, बिना आरडीजी भी आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल, सरकार इस दिशा में कर रही काम

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले, पुलिस विभाग में भरे...