पुलिस की अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 350 पेटियां बरामद

--Advertisement--

पुलिस की अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 350 पेटियां बरामद

मंडी – अजय सूर्या

पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ जारी अपने विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब की 350 पेटियां बरामद की है।

मामले में पुलिस टीम ने शनिवार तड़के 3 बजे क्षेत्र के चमुखा के नजदीक फोरलेन पर नाके के दौरान इस कार्रवाई को अमल में लाया है। इस अवैध शराब के जखीरे को बिलासपुर के कोठीपुरा क्षेत्र से भरकर तस्करी कर मंडी व कुल्लू जिला में विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करने को लेकर ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। मामले में पुलिस थाना सुंदरनगर में एफआईआर दर्ज की है। बरामद शराब की कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर शनिवार तड़के चमुखा में नाका लगा कर बिलासपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक को जांच के लिए रोका। ट्रक की तलाशी के दौरान उसके कार्गो बेड में 350 पेटी विभिन्न अंग्रेजी ब्रांड की शराब की बरामद की गई।

पुलिस ने जब चालक से शराब का परमिट व लाइसेंस मांगा गया तो वह उसे पेश करने में विफल रहा। पुलिस ने चालक सुनील कुमार (43) पुत्र राम लाल निवासी मल्थेड़ डाकघर रत्ती तहसील बल्ह को हिरासत में और शराब व ट्रक को कब्जे में लेकर खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

डीएसपी भारत भूषण के बोल

डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और आगामी जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...