पुलिस कांस्टेबल के 1256 पदों को लोक सेवा आयोग जल्द करेगा विज्ञापित

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग जल्द पुलिस कांस्टेबल के करीब 1256 पदों को विज्ञापित करेगा। इसे लेकर रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेश सरकार ने बीते वर्ष पुलिस कांस्टेबल के पदों को भरने का निर्णय लिया था। हालांकि इसके बाद कई अड़चनों के चलते भर्ती प्रक्रिया शुरू करने में देरी हो गई।

इस बीच पदों की संख्या भी बढ़ाई गई और आयु सीमा में भी छूट दी गई। पहले यह भर्ती पुलिस विभाग अपने स्तर पर करता था, लेकिन अब भर्ती का जिम्मा लोक सेवा आयोग को दिया गया है। आयोग ने इसके लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसके लिए आयोग ने नैशनल इन्फॉर्मेटिक्स सैंटर (एन.आई.सी.) की मदद ली है।

सूचना है कि इसी माह पुलिस कांस्टेबल के पदों को विज्ञापित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग पहली बार क्लास-3 पदों पर भर्ती कर रहा है। पुलिस कांस्टेबल के पद क्लास-3 के अंतर्गत आते हैं। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल भर्ती में महिलाओं का कोटा बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया है।

महिला कांस्टेबल के कुल 292 पद होंगे। इस बार की भर्ती में ग्राऊंड टैस्ट में 100 मीटर दौड़ को भी जोड़ा गया है। आयु सीमा में एक साल की छूट दी गई है। इसके अलावा पुरुष कांस्टेबल के पदों की संख्या 870 रहेगी। चालकों सहित अन्य पद भी भरे जाने हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...