पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला, चारों आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

कोटड़ी व्यास में युवक पर जानलेवा हमला, 24 घंटे में 4 हमलावर गिरफ्तार

सोलन – रजनीश ठाकुर

जनपद के कोटड़ी व्यास क्षेत्र में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उसकी टांग काटने की कोशिश करने वाले चार हमलावरों को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना 25 मई को घटित हुई थी, जब बसंत कुमार नामक युवक पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया।

जानकारी के अनुसार आरोपी राजेश, योगेश, धर्मवीर और कमल कुमार सभी निवासी कोटड़ी व्यास ने मिलकर बसंत कुमार को पहले घेर लिया और उसके बाद उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में बसंत कुमार की दाहिनी टांग पर गहरी चोटें आईं, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पीड़ित को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना माजरा की टीम हरकत में आई और चारों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद सभी आरोपी इलाके से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस की तत्परता और समन्वित प्रयासों के चलते उन्हें 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में एएसआई आशीष कुमार, हेड कांस्टेबल समीर, हेड हेड कांस्टेबल विपिन, कांस्टेबल चमन लाल, कांस्टेबल राहुल, कांस्टेबल अश्वनी, कांस्टेबल प्रेम, कांस्टेबल गुरदीप और होमगार्ड भीम शामिल थे। पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र में दबिशें दीं और संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी बनाए रखी, जिससे आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी।

माजरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते बसंत कुमार को स्थानीय युवक राजेश, योगेश, धर्मवीर तथा कमल कुमार निवासी कोटडी ने सुनियोजित तरीके घेर कर से हमला किया था। जिसमे बसंत कुमार की दाहिनी टांग, पांव व बाजू पर गहरी चोटें आई, इसके अतिरिक्त पूरे शरीर में मल्टीपल इंज्रीज हुए हैं। जिस पर चारों आरोपियों के विरुद्ध माजरा पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

बसंत कुमार के साथ मारपीट करने के बाद से चारों आरोपी फरार थे। जिनको पुलिस थाना माजरा की टीम ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत में उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...