पालमपुर में रिश्ते करवाने के नाम पर पैसे ऐंठने का आरोप, पीड़ितों ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

पालमपुर में एक व्यक्ति पर वैवाहिक रिश्ते करवाने के नाम पर पैसे ऐंठने का आरोप लगा है। जिस व्यक्ति पर आराेप लगा है, वह फिलहाल गायब है, ऐसे में पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस में की है।

पुलिस को सौंपी शिकायत में पालमपुर नगर निगम वार्ड नंबर-3 के निवासियों अनूप सूद और विजय कुमार ने आरोप लगाया है कि वे अपने बच्चों के लिए वैवाहिक रिश्तों की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में किसी से उन्हें उक्त व्यक्ति के बारे में पता चला जोकि ज्योतिष का कार्य करता है और वैवाहिक रिश्ते करवाता है। वह वार्ड नंबर-3 में एक घर में किराएदार के तौर पर रह रहा था।

ऐसे में अनूप सूद और विजय कुमार उसके संपर्क में आए तो उसने रिश्ते करवाने के लिए पैसों की मांग की। दोनों को प्रति रिश्ता 10 हजार रुपए का शुल्क अदा करने को कहा गया और यह आश्वासन दिया गया कि रिश्ता न होने की स्थिति में 2 हजार रुपए रखकर शेष धनराशि इन लोगों काे वापस लौटा दी जाएगी।

पीड़ितों के अनुसार दोनों ने ऑनलाइन 2-2 हजार रुपए की रकम उसके खाते में जमा करवा दी। पीड़ितों ने शिकायत में आरोप लगाया है कि इसके बाद वह व्यक्ति उनके साथ किसी न किसी तरह की बहानेबाजी करता रहा। उनको कहा गया कि वह 30 जनवरी तक रिश्ते करवा देगा या फिर पैसे वापस कर देगा।

शिकायतकर्त्ताओं के अनुसार अब पता चला है कि वह किराए का मकान छोड़ कर जा चुका है और उसके द्वारा दिया गया फोन नंबर भी स्विच ऑफ रहा है। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पालमपुर पुलिस ने कहा है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नम आंखों से विदा हुए NSG कमांडो सेवानिवृत्त हवलदार दीप राम, ढाड़स में उमड़ा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क शिलाई क्षेत्र के वीर सपूत एवं एनएसजी कमांडो...

मुबारिकपुर-रानीताल हाईवे पर हादसा, तीखे मोड़ पर फेल हुए ब्रेक…ईंटों से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त

हिमखबर डेस्क मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503 पर ढलियारा स्थित शिव मंदिर...

महिला बौद्ध भिक्षु हत्याकांड में एक नाबालिग भी शामिल, मृतका के शरीर से मिले थे कई पुरुषों के DNA

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के अंतर्गत रिवालसर...