पार्किंग फीस वसूली के नाम पर टांडा अस्पताल में हर माह लाखों का घोटाला

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल टांडा में पार्किंग फीस वसूली के नाम पर हर महीने लाखों रुपये का घोटाला किया जा रहा है। अस्पताल के मुख्य गेट से लेकर अस्पताल तक जाती सड़क को मनमर्जी से पार्किंग बनाया गया है।

वहीं, वाहन चालकों से पर्ची पर लिखे रेट से दोगुना पैसे वसूले जा रहे हैं। पर्ची से दोगुना रेट वसूली की धांधली पर जब मरीज या तीमारदार आपत्ति जता रहे हैं तो उन्हें ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की बदतमीजी भी झेलनी पड़ रही है।

नरवाणा निवासी राजेश कुमार और बंडी के रहने वाले सुनील ने बताया कि वे उपचार के लिए टांडा अस्पताल गए थे। गेट के अंदर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी ने सड़क की एक तरफ गाड़ी पार्क करवाकर उसकी पांच रुपये की पर्ची काटकर दी।

पांच रुपये की पर्ची थमाते हुए सुरक्षा कर्मी ने उससे दस रुपये मांग लिए। पांच रुपये अतिरिक्त मांगने पर जब उन्होंने सुरक्षा कर्मी से पूछा, तो उसने बताया कि पार्किंग के रेट ज्यादा हैं। पैड पुराना है इसलिए इस पर कम रेट लिखा है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद सुरक्षा कर्मी ने उनसे बदतमीजी की और उसे कंट्रोल रूम में ले गए। वहां कुछ अन्य कर्मियों ने भी फोन में खींची फोटो डिलीट करने के लिए दबाव बनाया। सिक्योरिटी अफसर के आने पर उन्हें कंट्रोल रूम से छोड़ा गया।

टांडा अस्पताल में छह जिलों के रोजाना करीब दो हजार से ज्यादा मरीज उपचार के लिए आते हैं। इसके अलावा 1000 बेड की क्षमता वाला अस्पताल मरीजों से भरा रहता है। इसके अलावा भर्ती मरीजों के तीमारदार और हाल चाल जानने वाले आते रहते हैं।

इस तरह से करीब दो हजार वाहन रोजाना यहां आ रहे हैं। इस तरह पर्ची से दोगुनी वसूली से यहां हर महीने लाखों रुपये के घोटाले का अंदेशा जताया जा रहा है। इसके अलावा सुरक्षा कर्मियों के दुर्व्यवहार से मरीजों को परेशान भी होना पड़ रहा है।

फीस दोगुना, जिम्मेदारी वाहन मालिक की

टांडा अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की तरफ से काटी जा रही पर्ची पर छह घंटों के पांच रुपये लिखे हैं और उसकी जगह वसूले 10 रुपये जा रहे हैं। इसके अलावा छह घंटे से अधिक के लिए दस रुपये निर्धारित किए गए हैं, जबकि वसूले 20 रुपये जा रहे हैं। इस तरह से वाहन मालिकों से वसूली दोगुना की जा रही है। वहीं, पर्ची पर लिखा गया है कि गाड़ी अपने जोखिम पर खड़ी करें।

वहां कोई पार्किंग नहीं है: एमएस

ओवर चार्जिंग के बारे में जब अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वहां कोई पार्किंग नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति लिखित में हमें पार्किंग के नाम पर गलत वसूली या बदतमीजी के बारे में शिकायत करेगा, तो आरोपी से जवाब मांगा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राम सिंह पठानियां पर था मां चंडी का विशेष आशीर्वाद

कठिन परिस्थितियों में भी जब वीर राम सिंह पठानियां...

हिमाचल में 5 अप्रैल को शाम 8 बजे से ठप्प हो जाएंगी 108 और 102 एम्बुलैंस सेवाएं, कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़...

शूलिनी विश्वविद्यालय: छात्र की मौत मामले में जांच तेज, जुन्गा लैब भेजा सुसाइड नोट

हिमखबर डेस्क सोलन शहर की मधुबन कॉलोनी में रोहड़ू के...