पानी निकालते हुए कुएं में जा गिरी 53 वर्षीय महिला, नहीं बच पाई जान

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

ऊना जिला में 53 वर्षीय महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान कमलेश कुमारी पत्नी सोमनाथ निवासी वार्ड पांच असलान, पंचायत सुकडिय़ाल (बंगाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि स्वजन व स्थानीय लोगों के सहयोग से शव कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल में भेजा गया है।

बंगाणा पुलिस थाना के अंतर्गत सुकडियाल पंचायत की कमलेश करीब 3:30 बजे चुकाणी में बाजू में दर्द होने के कारण किसी से उपचार करवाने के लिए गई थी। लौटते हुए रास्ते में एक कुएं से वह पीने के लिए पानी निकालने लगी। अचानक वह कुएं में गिर गई।

सूचना मिलते ही स्वजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे किसी तरह कुएं से बाहर निकाला। महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर बंगाणा पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दर्दनाक हादसा, सड़क धंसने से 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप; एक युवक की मौत

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिले के भरमौर के थल्ला...

सात से पहले आएगा पंचायत रोस्टर, एक सप्ताह तक चुनाव आचार संहिता लगने का अनुमान

हिमखबर डेस्क हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए अब...