पांच राज्य सम्मान के आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश के साहित्य एवं संस्कृति के उत्थान तथा प्रदेश के लेखकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा भाषा एवं संस्कृति विभाग के अन्तर्गत विभिन्न विधाओं के क्षेत्र में पाँच राज्य सम्मान स्थापित किए गए हैं। यह जानकारी भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डाॅ. पंकज ललित ने दी।

उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश मूल के साहित्यकारों को सम्मान एवं प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से चलाई जा रही राज्य सम्मान योजना के अन्तर्गत हिन्दी, संस्कृत, उर्दू, पहाड़ी व हिमाचली संस्कृति पर लेखन के लिए पाँच राज्य सम्मानों के लिए आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 जनवरी, 2025 तक बढ़ा दी गई है।

अतः हिमाचली मूल के साहित्यकार उक्त राज्य सम्मान हेतु वर्ष 2021 से 2023 तक प्रकाशित पुस्तकों की चार-चार प्रतियां दिनांक 31 जनवरी, 2025 तक जीवनवृत्त सहित निदेशक, भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश, शिमला-9 को भेज सकते हैं। राज्य सम्मान सम्बन्धी विस्तृत विवरण तथा शर्तें विभागीय वेबसाइट https://lac.hp.gov.in पर उपलब्ध हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...