पहले प्यार का इजहार, फिर बताई बेबसी और उसके बाद ठग लिया

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पहले प्यार का इजहार किया, फिर बेबसी बताई और उसके बाद ठग लिया। एटीएम क्लोनिंग, ओटीपी फ्रॉड, ऑनलाइन जॉब के नाम पर ठगी आदि के तरीकों से हटकर अब शातिरों ने सूबे के लोगों को ठगने का नया तरीका ढूंढ निकाला है।

प्यार में धोखा और ठगी का एक ऐसा ही मामला जिला कांगड़ा में सामने आया है। इस मामले में शातिर कोई बाहर का रहने वाला व्यक्ति नहीं, प्रदेश में रहने वाली एक युवती है।

ठगी का शिकार हुए युवक के अनुसार काॅलेज में पढ़ने वाले एक युवक की इंस्टाग्राम पर एक युवती से दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों में प्यार भरी बातें चलीं। यही नहीं, बाद में दोनों आपस में मिले भी। इसके बाद जब युवक को लड़की पर पूरा भरोसा हो गया तो युवती ने युवक से पैसे ऐंठने के लिए नित नए-नए बहाने बनाने शुरू कर दिए।

इस दौरान युवती लगातार युवक से कभी 1,000 रुपये तो कभी 5,000 रुपये तक की मांग करती रही। फिर जब यह रकम करीब दस हजार तक पहुंच गई तो लड़की ने अचानक युवक की अनदेखी करना शुरू कर दिया। इसके बाद धीरे-धीरे पहले इंस्ट्राग्राम, फिर व्हाट्सएप और बाद में फोन नंबर तक बंद हो गया।

युवक लगातार युवती से संपर्क करने का प्रयास करता रहा, लेकिन उसे मायूसी हाथ लगी। साथ ही उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास भी हो गया। हालांकि इस संदर्भ में युवक ने युवती के खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत किसी भी पुलिस थाना में दर्ज नहीं करवाई है लेकिन इस दौरान युवक को जहां प्यार में धोखा मिला, वहीं उसे आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ा।

साइबर थाना धर्मशाला एएसपी प्रवीन धीमान के बोल 

इस संदर्भ में साइबर थाना धर्मशाला एएसपी प्रवीन धीमान ने बताया कि आजकल लोगों को ठगने के लिए शातिर नए-नए तरीके अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब इस प्रकार की ठगी से बच सकते हैं, अगर हम खुद को जागरूक रखें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी लालच के झांसे में न आएं। इसके अलावा अज्ञात नंबर आने वाले मैसेज और लिंकों पर कभी भी क्लिक न करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...