पहली बार लाइव दिखेगी विधानसभा की कार्यवाही

--Advertisement--

अध्यक्ष पठानिया बोले, नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन में लोगों को मिलेगी सुविधा

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान हिमाचल के नाम एक और उपलब्धि जुडऩे जा रही है। इस बार विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही को लोग लाइव देख पाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) के जरिए लोग शीतकालीन सत्र की कार्यवाही को लाइव देख सकेंगे।

धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा में 18 से 21 दिसंबर तक शीतकालीन सत्र आयोजित किया जा रहा है। विधानसभा की सभी सूचनाएं अब नेवा ऐप के माध्यम से उपलब्ध होंगी। उम्मीद करते हैं कि यह नया कदम विधानसभा के कार्यों की पारदर्शिता और सुगमता में इजाफा करेगा। इस ऐप में देश भर की 23 भाषाओं को सम्माहित किया गया है।

इस वर्ष (कैलेंडर वर्ष 2024) में कुल मिलाकर 27 सत्र होने तय थे। हमने पहले 12 सत्रों में बजट सत्र और 11 सत्र मानसून सत्र के रूप में किए हैं और अब तपोवन में चार सत्र आयोजित किए जाएंगे। शीतकालीन सत्र को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम जोर-शोर से जारी है। सत्र के दौरान धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज वैरवा का कहना है कि सत्र के दौरान सीएम से लेकर मंत्रियों विधायकों व अधिकारियों के ठहरने की उचित व्यवस्था की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...