पद्धर पंचायत में भी लैंडस्लाइड से कई घरों में आई दरारें, प्रसासन से उचित मुआवजे की मांग।
पद्धर – अमित शर्मा
पिछले दिनों भारी बारिश के दौरान ज्वाली उपमण्डल की पद्धर पंचायत में रितु देवी, कुलदीप सिंग, विजय कुमार, मदन सिंह, काशी राम, कुलदीप, जयराम, जगोराम के मकानों में दरारें आ गई है।

साथ ही रोशन लाल, महेंद्र सिंह की गौशाला गिर चुकी है। साथ ही तालियाल से जोगिंद्र की गौशाला गिर चुकी है। हालांकि राजस्व विभाग के पटवारी ने मुआयना किया है ।

साथ पद्धर पंचायत के लोगों बताया कि फ़ौरी राहत नहीं दी गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द मुआयना करके उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
बीडीसी सदस्य कुसुमलता के बोल

वहीं बीडीसी सदस्य कुसुमलता ने बताया कि प्रसासन द्वारा कुछ घर फ़ौरी राहत के लिए बच गए है जिनकी जल्द रिपोर्ट लेकर फ़ौरी राहत दी जाए।

