पडोह चौकी स्टाफ के अभद्र व्यवहार पर जांच शुरू, चौकी प्रभारी व मुंशी का हो सकता है तबादला

--Advertisement--

पडोह चौकी स्टाफ के अभद्र व्यवहार पर जांच शुरू, चौकी प्रभारी व मुंशी का हो सकता है तबादला

पडोह, 13 अगस्त – अजय सूर्या

मंडी जिला में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पड़ोह पंचायत की प्रधान गिता देवी ने महिला मंडल व स्थानीय लोगों के साथ व्याक्तिगत रूप में लिखित में एस मंडी से पडोह पुलिस के पुरे स्टाफ पर ही सवाल खड़े किए थे। जिसमें उन्होंने पड़ोह के लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए पुरे स्टाफ को बदलने की मांग की थी।

एसपी मंडी ने इस मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके चलते सोमवार को पंचायत प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधि मंडल के सदस्यों के ब्यान एस पी आफीस मंडी के एक आला अधिकारी द्वारा कलमबंद किए गए। जिसमें प्रधान सहित सभी 7 सदस्यों ने कहा कि हमारे द्वारा लगाए गए सभी आरोपों सत्य है। तथा हम चौकी प्रभारी के अभद्र व्यवहार से परेशान हैं।

चौकी में तैनात मुंशी 7 वर्षो से कुर्सी से चिपके बैठें हैं। ट्रेफिक व कानून व्यवस्था नाज़ुक होती जा रही है। इसलिये लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए चौकी का पुरा स्टाफ अतिशीघ्र बदला जाए। देखना है कि एसपी मंडी इस मामले को कितने समय पर और किस तरह से सुलझा पाते हैं। बता दें कि शिक़ायत के बाद भी पडोह पुलिस की कारगुजारी में कोई बदलाव नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दर्दनाक हादसा, सड़क धंसने से 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप; एक युवक की मौत

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिले के भरमौर के थल्ला...

सात से पहले आएगा पंचायत रोस्टर, एक सप्ताह तक चुनाव आचार संहिता लगने का अनुमान

हिमखबर डेस्क हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए अब...