
नाहन, 16 सितंबर – नरेश कुमार राधे
उपमंडल की बनकला पंचायत के पटवार सर्कल में शुक्रवार सुबह “नागराज” प्रकट हो गए। दफतर में हड़कंप मचना लाजमी था। दहशत उस समय बढ़ गई, जब नागराज ने फन फैला दिए।
जानकारी के मुताबिक पटवार खाने में कोबरा रसोई की खिड़की दे दाखिल हुआ। इस दौरान मौजूद लोग “नागराज” से वापस लौट जाने की गुजारिश करने लगे। कुछ देर बाद मानों “नागराज” ने गुजारिश को स्वीकार कर लिया, बगैर नुकसान पहुंचाए खिड़की से उतरकर वापिस लौट गए।
प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि “कोबरा” सांप फन उठाकर किचन की खिड़की से आने के बाद कुंडली मारकर बैठ गया था, जिसने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। बाद में वो खुद ही झाड़ियों की तरफ चला गया।
दीगर है कि कुछ समय पहले नालागढ़ क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक बच्चा कोबरा प्रजाति के सांप पर पांव रखते-रखते बाल-बाल बचा था, बच्चे की मां ने उसे सुरक्षित गोदी में उठा लिया था।
वहीं नाहन के चौहान का बाग में भी एक सांप घर में घुस गया था। जिसके बाद दमकल विभाग के जवानों ने जहरीले सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा था।
