ज्वाली – अनिल छांगु
ज्वाली उपमण्डल में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही वारिश की बजह से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है इलाके की कई पंचायतों में मकान गिरने व मकान के डंगे दरकने शुरू हैं। पंचायत नढोली के बार्ड नंबर 7 खजेटा में 2 मकानों को भू सङ्खलन से खतरा बना हुआ है मकान कभी भी धराशायी हो सकता है।

पंचायत निवासी राम सरन, कृष्ण सिंह के मकानों में। लैंडस्लाइड के चलते दरारें आ गई हैं।मौके पर पंचायत प्रधान वीना देवी उपप्रधान अनिल जरियाल, व रवि सरोच ने मुआयना किया। साथ ही पटवारी सहित एसडीएम ज्वाली को इसके बारे में सूचना दे दी है।
वहीं पीड़ित रामसरन ने बताया कि वह गरीब परिवार से सम्बंध रखता है तथा दिहाड़ी मजदूरी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। ऐसे में अपनी जमा पूंजी से मकान बनाया था अब मकान में दरारे आ गई है तथा किसी भी समय गिर सकता है। मेरे छोटे छोटे बच्चे है। उन्होंने प्रसासन से गुहार लगाई है कि मुझे जल्द से जल्द उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

एसडीएम ज्वाली के बोल
इस बारे में एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह से बात हुई उन्होंने बताया कि पंचायत के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है, पटवारी को रिपोर्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ितों को जल्द से जल्द मुआबजा प्रदान किया जाएगा।

