पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह करेंगे अंगदान, शपथ लेकर पेश की मिसाल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) हिमाचल प्रदेश द्वारा शुरू किए गए एक अभियान के तहत अपना अंग दान करने की शपथ ली है। मंगलवार को अंगदान शपथ पत्र भरकर समाज में मिसाल पेश करके लोगों को अंगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पंचायती राज मंत्री की शपथ के साथ प्रदेश में सोटो हिमाचल प्रदेश की ओर से विशेष थीम पर “अंगदान –  जीवन संजीवनी अभियान ” का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि विभिन्न गंभीर बीमारियों के चलते कई बार हमारे अंग फेल हो जाते हैं। अंगों की विफलता के चलते ट्रांसप्लांट के विकल्प से व्यक्ति की जान बच सकती है। अंगदान करके जरूरतमंद मरीज की जान बचाई जा सकती है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस मुहिम में आगे आए और अंगदान की शपथ लेकर जरूरतमंद का जीवन बचाने का पुनीत कार्य करें। उन्होंने कहा कि अंगदान करने के बाद अगर हमारा शरीर किसी के काम आता है तो वह इस जीवन की सार्थकता है।

सोटो के इस विशेष जागरूकता अभियान के तहत प्रदेश भर की पंचायतों में लोगों को मरने के बाद अंगदान के विषय में जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा हेल्थ केंद्रों सहित स्कूलों कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को अंगदान की महत्वता के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। स्कूल कॉलेज में पेंटिंग, स्लोगन, पोयम क्विज  प्रतियोगिता सहित स्किट, नुक्कड़ नाटक का मंचन करवा कर अंगदान महादान का संदेश फैलाया जायेगा।

सोटो के नोडल अधिकारी व विभाग अध्यक्ष सर्जरी, डॉ पुनीत महाजन ने कहा कि नेशनल ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रोग्राम के तहत हिमाचल प्रदेश में फोटो की ओर से पिछले 4 सालों से अंगदान जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मौजूदा समय तक करीब 3000 लोगों ने  अंगदान का शपथ पत्र भरा है।

वहीं, सोटो टीम ने प्रदेश भर में करीब 200 कैंप लगाकर ब्रेन डेथ के बाद अंगदान करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया है। इस बार अंगदान जीवन संजीवनी अभियान के तहत शहरों सहित ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों को अंगदान व नेत्रदान के बारे में बताया जाएगा।

उन्होंने कहा कि घर बैठे कोई भी व्यक्ति अंगदान का शपथ पत्र भर सकता है। इसके लिए www.notto.abdm.gov.in वेबसाइट पर क्लिक करें और आधार लिंक मोबाइल नंबर के जरिए अपनी निजी जानकारी भरने के बाद आप प्लीज सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं ।उन्होंने कहा कि अंगदान करके व्यक्ति एक साथ एक समय पर आठ लोगों का जीवन बचा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धरती पर वापस लौटे शुभांशु शुक्ला, पीएम मोदी ने किया ट्वीट, जताई खुशी

दिल्ली - नवीन चौहान भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की...

राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल मरीजों के लिए बना सिरदर्द, बाहर करवाने पड़ रहे टैस्ट

शिमला - नितिश पठानियां कहने को राज्य का सबसे बड़ा...

बाथरूम में नहा रही लड़की के साथ हैवानियत की सारी हदें पार

हिमखबर डेस्क जिला कुल्लू के एक गांव में बाथरूम में...

डीएवी मनेई में नवाजे अव्वल खिलाड़ी

स्पोर्ट्स मीट 2025 का शुभारंभ, खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम,...