न कोई लिंक आया न OTP…बैंक खाते से उड़ गए 38 हजार, व्यक्ति के उड़े होश

--Advertisement--

न कोई लिंक आया न OTP…बैंक खाते से उड़ गए 38 हजार, व्यक्ति के उड़े होश।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

सिरमौर जिला के शंभुवाला के भूड़पुर गांव के निवासी अनुज चौहान के बैंक खाते से बिना उनकी अनुमति के ₹38,828.50 की कटौती होने का मामला सामने आया है।

शिकायत के अनुसार, सोमवार (4 नवंबर) को शाम 5 बजे जब अनुज अपनी दुकान पर काम कर रहा था तब उनके नंबर (8219828170) पर एक संदेश प्राप्त हुआ। संदेश में उनके खाते से पैसे कटने की सूचना मिली।

हैरानी की बात यह है कि अनुज ने कोई भी ओटीपी, पासवर्ड साझा नहीं किया था और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया था।

अनुज ने तुरंत अपने संबंधित बैंक से संपर्क किया, जहां उन्हें इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।

इसके बाद अनुज ने नाहन पुलिस थाने के एसएचओ को एक लिखित शिकायत दी और मामले की गहन जांच की मांग की।

अनुज ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपने बैंक खाते की जानकारी किसी के साथ साझा नहीं की थी और यह ट्रांजैक्शन कैसे हुई, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...