नूरपुर मंडल ने की रणवीर सिंह निक्का की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता रद्द 

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

नूरपुर मंडल ने कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों  के चलते जिला महामंत्री रणवीर सिंह निक्का को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता रद्द करने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया।

मंडल के अनुसार जिला महामंत्री रणवीर सिंह निक्का पिछले चार सालों से पार्टी व संगठन की किसी भी बैठक में भाग नहीं ले रहे तथा आए दिन मीडिया व सोशल मीडिया में पार्टी विराधी भाषणों व बयानबाजी कर रहे हैं।

गत वर्ष सम्पन्न हुए पंचायती राज चुनावों में भी भाजपा समर्थित उमीदवारों के खिलाफ भी इसने अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। जिससे भाजपा समर्थित उमीदवारों को काफी नुक्सान हुआ।

मंडल भाजपा ने अपने पारित प्रस्ताव द्वारा रणवीर सिंह निक्का को पार्टी से निष्कासित करने हेतू पार्टी हाई कमान से गुहार लगाई थी जिसका संज्ञान लेते हुए पार्टी ने वीते दिन राजेश काका को नूरपुर जिला का महामंत्री मनोनीत किया है।

निक्का का पक्ष

भाजपा के जिला महामंत्री रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि भाजपा मंडल द्वारा उनका प्राथमिक सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव बौखलाहट और हताशा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नूरपुर भाजपा मंडल एक बड़े नेता के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि निक्का से कुछ लोगों को खतरा हो गया है।

निक्का ने कहा कि  नेता की सदस्यता रद्द करने या उसको पार्टी से बाहर करने का अधिकार सिर्फ हाईकमान के पास है।   निक्का ने मंडल पर आरोप लगाते हुए कहा कि  2012 में भाजपा के विस प्रत्याशी रहे है, 2014 तथा 2019 में पार्टी के लोकसभा चुनावों में मोदी तथा भाजपा के लिए तन मन धन से काम किया, उसके  बाबजूद मंडल की बैठकों में उनको व उनके समर्थकों मान सम्मान तो दूर की बार कुर्सी तक नहीं दी जाती थी। ऐसे में बैठकों में जाने का क्या औचित्य।

उन्होंने कहा कि अपने समर्थकों के मान सम्मान के लिए वह हमेशा आवाज उठाते रहे है तथा रहेंगे। निक्का ने कहा कि जब पार्टी के कुछ नेता नूरपुर में भाजपा की जड़े खोद रहे थे तो उन्होंने रात दिन एक करके भाजपा का संगठन खड़ा किया, पार्टी को मजबूत किया।

2017 में प्रमुख दावेदार होने के कारण टिकट भी नहीं दी गयी और सरकार बनने पर मान सम्मान देने का वायदा करने के बाबजूद प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा उनको पार्टी से निकलती है तो बो जनता के दरबार में जाकर लोगों से न्याय मांगेंगे।

पँचायत चुनावों में मंडल के पैरलर अपने प्रत्याशी उतारने पर निक्का ने मंडल को जबाब देते हुए कहा कि पिछले पँचायत चुनावों में भाजपा मंडल के खिलाफ आपके नेता ने अपनी फोटो के साथ 3 प्रत्याशी खड़े किए थे जिसमें भाजपा प्रत्याशियों को नुकसान हुआ था, तब सब चुप क्यों थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...