नूरपुर प्रशासन ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, एसडीएम ने हरी झंडी देकर किया प्रचार वाहन को रवाना

--Advertisement--

पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर दी जाएगी जानकारी

नूरपुर – स्वर्ण राणा

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी तैयारी आरम्भ कर दी है।इसके मध्यनजर आज नूरपुर प्रशासन ने डेमोस्ट्रेशन वैन को हरी झंडी देकर रवाना किया।यह हरी झंडी एसडीएम नूरपुर ने दी। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष लोकसभा चुनाव है जिसके चलते जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत एक डेमोस्ट्रेशन वैन को आज रवाना किया। यह वैन विधानसभा के विभिन्न पोलिंग बूथों पर जाएगी और ईवीएम का इस्तेमाल किस तरह करना है उसे लेकर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।

एसडीएम के बोल

एसडीएम ने बताया कि पहले चरण में 31 जनवरी तक इस अभियान को चलाया जाएगा और उसके बाद जब तक चुनाव नहीं हो जाते तब तक मतदाताओं को मत का महत्व और उसके इस्तेमाल को लेकर जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि आज डेमोस्ट्रेशन वैन सुलयाली क्षेत्र में जाएगी जहां पोलिंग बूथों पर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।इसमें एक कनिष्ठ अभियंता इस टीम में शामिल है जो ईवीएम के इस्तेमाल और लोगों की शंकाओ का निवारण करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिवरात्रि: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों में बन रहे चार शक्तिशाली राजयोग

शाहपुर - नितिश पठानियां महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया...

गिरड माता मंदिर जलने से सदमे में लोग; खाना-पीना छोड़ा, सरकार से मदद की आस

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के...

हिमाचल के स्कूलों में 1 मार्च से बच्चों के लिए मोबाइल पर रोक, जारी होगी SOP

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च...