नूरपुर पुलिस ने अंबे दी हट्टी में बाइक सवार से बरामद की चरस की खेप

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

 

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों नशा तस्‍करी के मामले बढ़ गए हैं। आए दिन पुलिस तस्‍करों पर शिकंजा कस रही है। नूरपुर पुलिस ने अंबे दी हट्टी में बाइक चालक से 51.37 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस थाना नूरपुर के तहत पुलिस कर्मियों ने नूरपुर के क्षेत्र के अंबे दी हट्टी स्थान पर नाके के दौरान एक बाइक सवार से 51.37 ग्राम चरस बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान 36 वर्षीय व्यास देव निवासी चिनवा, पंचायत गहीं लगोड़ तहसील नूरपुर के तौर पर हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने अंबे दी हट्टी में नाका लगाया हुआ, इस दौरान मोटरसाइकिल नंबर एचपी 38 ड़ी 9648 को चेकिंग के लिए रोका गया। मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर घबरा गया व शक के आधार पर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्‍जे से 51.37 ग्राम चरस बरामद की गई। डीएसपी नूरपुर आइपीएस अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने इन दिनों नशा माफिया के खिलाफ अभियान चलाया है, जिसके चलते पुलिस टीमें अलग अलग जगहों पर नाके लगाकर आरोपितों की धरपकड़ कर रही हैं।

 

पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने लोगों से आह्वान किया है कि नशे के अवैध कारोबार की किसी के पास सूचना है तो वह उन्हें व नजदीकी पुलिस थाने में जरूर दें। आपकी ओर से दी जाने वाली सूचना को गुप्त रखा जाएगा। नशा मुक्त कांगड़ा के लिए यह जरूरी है कि पुलिस तक जनता भी कुछ सूचनाएं पहुंचाती रहे ताकि नशे के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...