नूरपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, पिता के बाद कुख्यात नशा तस्कर बेटा भी गिरफ्तार

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

नूरपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर सिकंदर उर्फ निम्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रत्न के बोल 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नूरपुर अशोक रत्न ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि निम्मा का पिता आंचल भी नशा तस्करी के कई मामलों में संलिप्त है।

एसपी अशोक रत्न ने बताया कि यह गिरफ्तारी 4 अप्रैल 2025 को दर्ज एक मामले से जुड़ी है। उस दिन, एक्साइज बैरियर चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल (एचपी 97-5382) सवार से 74.83 ग्राम हैरोइन बरामद की गई थी।

इस मामले की गहन जांच के दौरान यह सामने आया कि आंचल पुत्र विद्यासागर निवासी गांव व डाकघर चौकी व तहसील इंदौरा एक कुख्यात नशा तस्कर है।

उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें 5 अक्तूबर 2019 को 6.36 ग्राम हैरोइन की बरामदगी और 25 जनवरी 2021 को 377.08 ग्राम हैरोइन (जिसकी कीमत 20 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है) और 1.74 लाख रुपए कैश की बरामदगी शामिल है।

जांच में यह भी पता चला कि आंचल का बेटा सिकंदर उर्फ निम्मा भी इन नशा तस्करी के मामलों में सक्रिय रूप से शामिल था। जिला पुलिस नूरपुर लंबे समय से निम्मा की तलाश कर रही थी, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।

सिकंदर उर्फ निम्मा ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए कई प्रयास किए। उसने पहले माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय नूरपुर और फिर माननीय उच्च न्यायालय शिमला में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी।

हालांकि, जिला पुलिस द्वारा प्रस्तुत किए गए जांच के ठोस सबूतों के आधार पर दोनों न्यायालयों ने उसकी याचिकाएं रद्द कर दीं।

इसके बाद आरोपी ने अपनी अंतिम उम्मीद के रूप में माननीय सर्वोच्च न्यायालय, दिल्ली में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की।

हालांकि, उसे सर्वोच्च न्यायालय से भी जमानत मिलने की संभावना कम ही लग रही थी, जिसके चलते उसने अपनी याचिका वापस ले ली। अंततः पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

एसपी अशोक रत्न ने आगे बताया कि आंचल न केवल एक कुख्यात नशा तस्कर है, बल्कि उसका बेटा सिकंदर उर्फ निम्मा भी उतना ही कुख्यात है और इन मामलों में अपने पिता के साथ बराबर संलिप्त रहा है।

सूत्रों के अनुसार निम्मा मुख्य रूप से नशीले पदार्थों की तस्करी का काम करता था, जबकि उसका पिता नशे का वितरण करता था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...