नालागढ़ के यूनी रॉयल अपार्टमेंट में लाखों की चोरी, नकदी व गहनों पर हाथ साफ

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे 105 के पास खेड़ा में स्थित यूनी रॉयल अपार्टमेंट में चार फ्लैटों में एक ही रात में ताले तोड़कर लाखों की नगदी और गहने चोरी कर लिए गए। चोरी की यह घटना तब हुई जब फ्लैट मालिक अपने-अपने काम से बाहर थे।

अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब फ्लैट मालिक लौटे और उन्होंने देखा कि ताले टूटे हुए थे और घर के भीतर का सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़ित अशोक कुमार राणा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी गए हुए थे। लौटने पर पाया कि उनके घर का लॉकर टूटा हुआ था और उसमें से करीब 12 लाख रुपये के गहने और नगदी गायब थे। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

एक अन्य पीड़ित अनुज कुमार सैनी ने सोसायटी की सुरक्षा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल दो गार्ड रखे गए हैं, जो सुरक्षा के लिए अपर्याप्त हैं। उनके घर से करीब दो लाख रुपये की चोरी हुई है। उन्होंने भी पुलिस से त्वरित कार्रवाई की अपील की है।

सूचना मिलने पर मानपुर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, और आसपास के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...