नाबालिग मंगेतर को बना दिया गर्भवती, आरोपी युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

रिवालसर (ब्यूरो):

बल्ह क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में क्षेत्र के एक 25 वर्षीय युवक के विरुद्ध महिला थाना मंडी में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उसके पेट में दर्द की शिकायत होने पर जब वह अपनी मां के साथ 11 फरवरी को मंडी अस्पताल इलाज के लिए गई थी तो वहां डॉक्टर ने चैकअप के दौरान पाया कि वह गर्भवती है। अब नाबालिग लड़की ने गर्भवती होने का दोष अपने मंगेतर पर मढ़ा है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी के साथ मेरी सगाई करीब 1 वर्ष पूर्व हो गई थी तथा उसका आना-जाना हमारे घर लगा रहता था और इस दौरान उसने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी आशीष शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पोक्सो एक्ट तहत गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की तहकीकात जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...