नाबालिग बेटी गर्भवती, जांच के बीच सौतेले पिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में ये लिखा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर क्षेत्र में नाबालिग बेटी के गर्भवती होने के मामले से जुड़ी जांच के बीच सौतेले पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग बेटी से जुड़ा पोक्सो एक्ट का मामला बीते 1 अक्तूबर का है।

आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें लिखा है कि लोग बातें कर रह हैं कि बेटी के साथ गलत काम हो गया है। इससे दुख हो रहा है। अपनी मर्जी से सब कर रहा हूं और परिवार को तंग न किया जाए।

नाबालिग बेटी के गर्भवती होने का पता उसके पेट दर्द की शिकायत के बाद चिकित्सीय जांच में चला। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की, लेकिन पीड़िता किसी का नाम उजागर नहीं कर पाई थी। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही थी।

इसी बीच सौतेले पिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया, परिजनों ने आनन-फानन पधर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस डीएनए टेस्ट के जरिये यह पता लगाने की कोशिश में है कि आखिर नाबालिग से दुष्कर्म किसने किया है। इसके लिए सौतेले पिता का भी सैंपल लिया गया है। इसके अलावा अन्य कुछ संदिग्धों के भी सैंपल लिए जाएंगे।

डीएसपी देवराज के बोल

उधर, डीएसपी देवराज ने बताया कि डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लेने की प्रक्रिया अमल पर लाई जा रही है। मामले में नियमानुसार जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...