नशे में धुत्त कार चालक युवक का कारनामा, कई राहगीर घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

शनिवार दोपहर को योल बाजार में एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब एक युवक ने नशे की हालत में तेज रफ्तार कार से 2 महिलाओं सहित अन्य युवकों को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का फ्रंट का शीशा भी टूट गया। उक्त दोनों महिलाएं सास और बहू थीं व दाडनूं से योल खरीददारी करने आई थीं।

जानकारी के अनुसार 12 बजे के आसपास चामुंडा से धर्मशाला की ओर एक मारुति ए स्टार कार को युवक नितिन जोकि 61 मील का रहने वाला है, बताया जा रहा है कि नशे की हालत में चला रहा था।

स्थानीय लोगों की मानें तो योल बाजार से पहले भी उक्त गाड़ी चालक नितिन पीछे भी एक गाड़ी को टक्कर मारते-मारते रह गया था तथा जिसके बाद योल बाजार में सड़क किनारे 2 युवकों को गाड़ी से टक्कर मारी तथा उसके बाद युवकों के आगे चली 2 महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे महिलाएं सड़क के किनारे पर गिर गईं। टक्कर इतनी जोर से महिला को लगी कि गाड़ी का फ्रंट का शीशा भी टूट गया। टक्कर मारने के बाद युवक रुका नहीं और आगे भागने की कोशिश की।

उसी दौरान नशे में गाड़ी चला रहे युवक ने ट्रैफिक जाम में फंसी गाड़ियों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। जैसे ही युवक की गाड़ी योल के मुख्य बाजार में पहुंची और भागने के डर से एक और आगे खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी।

सड़क के दोनों तरफ गाड़ी होने व जाम होने के चलते उक्त युवक भाग नहीं पाया और फिर उक्त युवक को पकड़ कर महिलाओं को टक्कर मारने वाली जगह ले जाया गया।

पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। घायल महिलाओं को जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया। डाक्टरों के मुताबिक बहू मीनाक्षी के बाजू में फ्रैक्चर है और प्लास्टर चढ़ाया गया है, जबकि विमला देवी के सिर पर गंभीर चोट आई है और उन्हें टांके लगे हैं।

एसआई संजय कुमार के बोल 

पुलिस थाना सदर एसआई संजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में युवक के नशे की हालत में होने की पुष्टि हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...