नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष का बेटा चरस के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चरस की खेप के साथ एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जो नगर परिषद ज्वालामुखी के पूर्व उपाध्यक्ष का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 71 ग्राम चरस बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालामुखी पुलिस की टीम बीती मध्य रात्रि गश्त व नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान चोहडन (गजू दा बाग) के पास एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक से 71 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान सूर्या गोस्वामी पुत्र शिव कुमार गोस्वामी, निवासी वार्ड नंबर-7 के रूप में हुई है।

एसपी देहरा मयंक चौधरी के बोल 

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने चरस की यह खेप कहां से खरीदी थी और इसका नेटवर्क कहां तक फैला है। आरोपी के मोबाइल रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे ताकि नशे के इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।

पूर्व पार्षद जेल में काट रहा सजा

गौरतलब है कि ज्वालामुखी में जनप्रतिनिधियों या उनके परिजनों का नशे से जुड़ने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व वार्ड नंबर-4 के पूर्व पार्षद मनु शर्मा उर्फ माल्टा को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। उस पर नशा तस्करी के कई मामले दर्ज थे और वह वर्तमान में धर्मशाला जेल में सजा काट रहा है।

4 माह में पकड़े नशे के 10 मामले

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज की गई है। इसके बावजूद 19 से 25 वर्ष के युवा इस धंधे में ज्यादा संलिप्त पाए जा रहे हैं। वर्ष 2024 में 7, वर्ष 2025 में 8 और वर्ष 2026 के मात्र 4 महीनों में ही 10 मामले चिट्टे और चरस से जुड़े पकड़े जा चुके हैं। हाल ही में पुलिस ने 447 ग्राम और 394 ग्राम चरस की बड़ी खेप पकड़ने में भी कामयाबी हासिल की थी। युवाओं का इस दलदल में फंसना समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दर्दनाक हादसा, सड़क धंसने से 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप; एक युवक की मौत

चम्बा - भूषण गुरुंग चंबा जिले के भरमौर के थल्ला...

सात से पहले आएगा पंचायत रोस्टर, एक सप्ताह तक चुनाव आचार संहिता लगने का अनुमान

हिमखबर डेस्क हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के लिए अब...

भारतीय सेना की नई ताकत बनेगा रोबोट, IIT मंडी के बनाए रोबोट हाई-अल्टीट्यूड में दिखाएंगे दम

हिमखबर डेस्क विश्व में मंडराते युद्ध के बादलों के बीच...