नशीले पदार्थ की तस्करी का भंडाफोड़, रहागीर से बरामद हुआ 26.50 ग्राम चिटटा; गिरफ्तार

--Advertisement--

पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक राहगीर को जांच के लिए रोका। जब उसकी गहनता से जांच की गई तो उसके पास 26.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश करने के बाद उसे रिमांड पर लिया जाएगा।

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के ऊना में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने नशीले पदार्थ की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को रंगे हाथों मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।

जिला मुख्यालय परस चौकी ने संयुक्त रुप से नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक राहगीर को जांच के लिए रोका। जब उसकी गहनता से जांच की गई तो उसके पास 26.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया हैं।

कोर्ट में पेशी के बाद होगी रिमांड

आरोपित की पहचान विजय कुमार पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव सहजोवाल, थाना नंगल, जिला रोपड़, पंजाब के रुप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।

आरोपित को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार एंटी नारकोर्टिस टीम व सिटी पुलिस चौकी ऊना ने नाकाबंदी की हुई थी। ऊना शहर के एक पैट्रोल पंप के पास गाड़ियों के दस्तावेज चैक कर कर रहे थे।

व्यक्ति के पास से 26.50 ग्राम चिट्टा बरामद

अचानक ही एक राहगीर की गतिविधियां संदिग्ध दिखी। पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक को जांच के लिए रोका। जब आरोपित युवक की गहनता से जांच की गई तो उसके पास 26.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया। हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी।

पुलिस आरोपित को अपने साथ सिटी पुलिस चौकी में ले गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरु कर दी हैं।

नशा माफिया के खिलाफ चल रहा टोलरेंस अभियान

वहीं, जिला के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि चिट्टा आरोपित से कड़ाई से पूछताछ की जाएगी। चिट्टा आरोपित कहां से सप्लाई और किसे देने जा रहा था। इन सबकी गहनता से जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस नशा माफिया के खिलाफ जीरो टोलरेंस अभियान चलाए हुए हैं। उसके तहत नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...