नपं जवाली ने साफ-सफाई के टेक्स थोपे, सफाई का नामोनिशान नहीं – रोहित परमार

--Advertisement--

निकासी नालियां साफ न करवाई तो टेक्स देना कर देंगे बन्द—

ज्वाली – अनिल छांगू

नगर पंचायत ज्वाली द्वारा सफाई की एवज में दुकानों व घरों में टेक्स लगा दिए हैं तथा हर माह टेक्स की उगाही भी की जा रही है परन्तु साफ-सफाई की तरफ नगर पंचायत का कोई ध्यान नहीं है। यह आरोप भाजपा मंडल ज्वाली के पूर्व महासचिव रोहित परमार ने नगर पंचायत ज्वाली पर लगाए हैं।

रोहित परमार ने कहा कि नगर पंचायत ज्वाली के अधीन आने वाले वार्डों की निकासी नालियां ब्लॉक पड़ी हुई हैं, जिस कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है। पानी की निकासी न हो पाने से गंदे पानी के कारण संडास फैल रही है जिससे संक्रमित बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है।

रोहित परमार ने कहा कि वार्ड नं-चार में लब बाजार की निकासी नालियां बन्द हो चुकी हैं जिनको बार-बार अवगत करवाने के बाद भी नगर पंचायत जवाली साफ नहीं करवा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर साफ-सफाई ही नहीं करनी है तो फिर टेक्स देने का फायदा क्या हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर निकासी नालियों की सफाई नहीं करवाई गई तो समस्त दुकानदार व लोग टेक्स देना ही बन्द कर देंगे। उन्होंने कहा कि अगर नालियां साफ न हुई तो नगर पंचायत के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...