नगर पंचायत ज्वाली में 15 दिन में दूसरी बार मोटर खराब होने से पेयजल आपूर्ति ठप्प

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

भीषण गर्मी के दौर में तीन दिन से पानी की सप्लाई न मिलने से नगर पंचायत जवाली के वार्ड नंबर तीन और चार (लब) के बाशिंदों के सब्र का बांध टूट गया है। ऐसे में दोनों वार्डों के निवासियों में जल शक्ति विभाग के कार्यालय का घेराव करने का मन बना लिया है।

नगर पंचायत ज्वाली के पूर्व पार्षद सुरिंदर छिंदा, राकेश कुमार, किशोरी लाल, प्रकाश सिंह, मोहन लाल, रविंद्र कुमार, सौरभ कुमार, रमेश कुमार, अश्विनी शर्मा, रोहित परमार आदि ने कहा कि ट्यूबवेल की मोटर आए दिन खराब हो जाती है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि अभी करीब 15 दिन पहले ही इस ट्यूबवेल की मोटर को रिपेयर करके डाला गया था। अब दोबारा से मोटर खराब हो गई है। लब बाजार में दुकानदार घरों से पानी की बोतलें ला रहे हैं, लेकिन बाजार में आने वाले लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जल शक्ति विभाग ने मोटर बनवाने का कार्य ठेकेदार को दिया है, लेकिन ठेकेदार सही ढंग से मोटर की मरम्मत नहीं करवाते। इस कारण अकसर ही मोटर खराब हो जाती है। दोबारा से फिर से उसी ठेकेदार को मोटर रिपेयर करने को दी जाती है और दोबारा से बिल पास कर दिया जाता है।

पूर्व पार्षद सुरिंदर छिंदा ने आरोप लगाया कि कमीशन के चक्कर में ऐसा किया जा रहा है। आरोप लगाया कि जल शक्ति विभाग के पास कोई स्पेयर मोटर भी नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग के पास आज भी पुराने जमाने की ही मोटरें हैं, जबकि नई मोटरें खरीदने की जहमत नहीं उठाई गई है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आज तक फील्ड में देखा ही नहीं गया। उन्होंने कहा कि लोग टैंकरों के माध्यम से पानी मंगवा रहे हैं या फिर दूरदराज से पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग मात्र आधे से एक घंटे तक ही पानी की सप्लाई छोड़ी जाती है। जल शक्ति विभाग जल्द इस समस्या का हल करवाए, अन्यथा खाली घड़े लेकर विभागीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा।

क्या कहते है अधिकारी

इस संदर्भ में जल शक्ति विभाग ज्वाली के एक्सईएन नीरज भोगल ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। अगर पानी की समस्या है तो जल्द ही इसे हल किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...