नए साल के जश्न के लिए हिमाचल तैयार, उमड़े सैलानी; तीन जगह चुनी जाएंगी न्यू ईयर क्वीन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नए साल के जश्न के लिए हिमाचल पूरी तरह तैयार है। हिमाचल में हुई भारी बर्फबारी के बाद लाखों सैलानियों के हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर उमड़ने की उम्मीद है। नए साल के इस्तकबाल के लिए शिमला, मनाली, चायल, कसौली, डलहौजी सहित अन्य पर्यटन स्थलों के अधिकांश होटल पैक हो चुके हैं। आज शाम प्रदेश के पर्यटन विकास निगम के और निजी होटलों में विशेष कार्यक्रम होंगे।

होटलों में न्यू ईयर पार्टी, डांस एंड डाइन सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। चायल पैलेस, मनाली, धर्मशाला न्यू ईयर क्वीन भी चुनी जाएंगी। सोमवार को भारी संख्या में पर्यटक हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। बीते एक सप्ताह से शिमला आने वाली सभी ट्रेनें पैक होकर शिमला पहुंची।

शिमला आने वाली एचआरटीसी और पर्यटन विकास निगम की लग्जरी और सामान्य बसें भी पैक होकर पहुंच रही है। हजारों की संख्या में टैक्सियां भी रोज शिमला में प्रवेश कर रही हैं। मनाली में भी पर्यटक वाहनों की संख्या भी भारी इजाफा हुआ है।

बर्फबारी से बढ़ गया सैलानियों का क्रेज

फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी से हिमाचल में नए साल का जश्न मनाने का क्रेज और अधिक बढ़ गया है। होटलों में नए साल का जश्न मनाने की खास तैयारियां की गई हैं। जनवरी माह के पहले सप्ताह तक प्रदेश में सैलानियों की खूब रौनक रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...