नए साल के जश्न के लिए डलहौजी तैयार, शहर में बर्फबारी के बाद उमड़ी पर्यटकों की भीड़

--Advertisement--

होटलों की आक्यूपेंसी दर 70 फीसदी

डलहौजी/चम्बा – भूषण गुरुंग

नववर्ष का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमडऩे से पर्यटन नगरी डलहौजी में रौनक छा गई है। पर्यटकों की भीड़ के चलते शहर के होटलों की आक्यूपेंसी दर 70 फीसदी के आस-पास पहुंच गई है। शहर में कामकाज के रफ्तार पकडऩे से होटल कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

बताते चलें कि नववर्ष के मौके पर शहर के विभिन्न होटलों में पर्यटकों के लिए बोन फायर सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को शहर के बाजार पर्यटकों की आवाजाही से गुलजार दिखे। पर्यटकों ने दिन-भर शहर के उपरी क्षेत्र में पहुंचकर बर्फ में अठखेलियां करने के बाद सांझ पहर बाजारों में घूमने का जमकर लुत्फ उठाया।

शहर में दो दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद पर्यटकों की आवाजाही में एकदम बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वीकेंड पर शहर में छाई पर्यटकों की रौनक सोमवार को भी बरकरार रही। बर्फबारी के बाद नववर्ष का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों का डलहौजी पहुंचने का सिलसिला लगातार बना है। इससे आक्यूपेंसी दर पिछले कई माह के बाद अपने उच्च स्तर पर देखने को मिल रही है।

प्रशासन ने कसी कमर

होटल कारोबारियों ने बताया कि पर्यटकों के नववर्ष के जश्न को यादगार बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उधर, नववर्ष के जश्न मनाने को लेकर पर्यटकों की भीड़ उमडऩे के चलते पुलिस की ओर से सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...