नई पंचायतों के लिए एक हफ्ते में देना होगा ब्योरा

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा में अब पंचायतों की संख्या में इजाफा होने वाला है। जिला पंचायती राज विभाग की ओर से समस्त विकास खंडों से नई पंचायतों के गठन संबंधित ब्योरा मांगा है। संबंंधित पंचायत के विभाजन के लिए खंड विकास अधिकारी के माध्यम से ही आवेदन लिए जाएंगे। हालांकि अभी तक एक भी आवेदन नहीं पहुंचा है।

ब्योरा देने के लिए विभाग ने एक हफ्ते का वक्त और दिया है। आवेदन जिला पंचायती राज कार्यालय चंबा पहुंचने पर उन्हें स्वीकृति के लिए निदेशालय भेजा जाएगा। जहां तमाम मापदंडों की परख के बाद ही नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी की जाएगी।

सरकार की ओर से पंचायतों के विभाजन करने का मकसद पंचायत के हर गांव तक विकास की लौ पहुंचाना है। गत पंचायती राज चुनाव से पहले भी सरकार की ओर से पंचायतों का विभाजन किया गया था। उस वक्त जिले में पंचायतों की संख्या 283 थी। फिर इनकी संख्या 309 पहुंच गई। इस दौरान 26 नई पंचायताें का गठन हुआ था।

यह होती है बड़ी पंचायतों को परेशानी

कई बार बड़ी पंचायत होने के चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियां पेश आती है। पंचायतों कार्यालयों की गांव से अधिक दूरी के चलते विकास कार्य संबंधित गांव तक नहीं पहुंच पाते है। ऐसे में गांव में विकास रफ्तार नहीं पकड़ पाता है। बड़ी पंचायतों में से एक अन्य पंचायत गठित होने विकास कार्य भी गति पकड़ते हैं तो वहीं, दूसरी तरफ ग्रामीणों को भी परेशानी पेश नहीं आती है।

वर्तमान में यह है स्थिति

जिला चंबा में वर्तमान में ग्राम पंचायतों की संख्या 309 है। इनमें विकास खंड चंबा में 45, भरमौर में 31, भटियात ब्लॉक में 70, तीसा में 53, सलूणी में 44, मैहला में 47 और पांगी ब्लॉक के तहत 19 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

मनीष कुमार, कार्यकारी पंचायत अधिकारी, चंबा के बोल

सात दिन का समय खंड विकास कार्यालयोें को नई पंचायतों के गठन के लिए ब्योरा जमा करवाने के लिए दिया गया है। जैसे ही खंड विकास कार्यालयों से नई पंचायत का गठन करने संबंधित ब्योरा मिलेगा, इसे निदेशालय भेजा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...