धौलाकुआं में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार सहित 5 गिरफ्तार

--Advertisement--

धौलाकुआं में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार सहित 5 गिरफ्तार

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

पुलिस थाना माजरा की टीम ने गश्त के दौरान धौलाकुआं में अवैध हथियार सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मीर कासिम के कमरे पर छापा मारा।

तलाशी के दौरान, टीम ने 20 जीवित रौंद और एक पिस्टल (मैगजीन सहित) बरामद की। मामले में मीर कासिम के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

मीर कासिम, निवासी गांव मेलियों, अवैध हथियार अपने किराए के कमरे में रखता था। मामले में तीन अन्य आरोपी भी शामिल थे जिन्हे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों की पहचान कामिल अन्सारी निवासी गांव माजरा, अमजद उर्फ भूरा निवासी मोहल्ला बंजारण उत्तर प्रदेश, विश्वास निवासी अलीशेरपुर माजरा बिलासपुर, ओवेश अन्सारी, निवासी रामपुर बंजारण, धौलाकुआं के रूप में हुई है।

आरोपी को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और जिन भी व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आएगी, उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...