दो पत्रकारों पर पैसे लेने के मामले में वकील पांडे ने खोली विजिलेंस की पोल

--Advertisement--

कहा – विजिलेंस के पास अधिकार नहीं, वीडियो और प्रेस नोट जल्दबाजी में जारी करना सही नहीं, हाई कोर्ट जाएंगे, मानहानि का करेंगे दावा और सच जनता के सामने लाएंगे, ये प्रेस पर हमला है… विज्ञापन के पैसे लेना क्या गलत है..???

शिमला – व्यूरो रिपोर्ट

दो पत्रकारों के पैसे लेने के मामले में धर्मशाला में पहुंचे वकील पांडे ने विजिलेंस की पोल खोल कर रख दी है। वकील पांडे ने धर्मशाला में कहा जो प्रेस नोट और वीडियो जल्दबाजी में जारी किया यह सही नहीं माना जा सकता।

उन्होंने कहा कि ये सीधा सीधा मानहानि का दावा बनता है। और तो और जिस धारा पर मामला दर्ज है, उस पर विजिलेंस का फिलहाल कोई अधिकार नहीं बनता, फिर ऐसी भी क्या जल्दबाजी थी तो विजिलेंस ने ये धाराएं लगाईं और वीडियो जारी कर दिया।

वकील पांडे ने कहा कि फिलहाल दोनों पत्रकारों की जमानत हो चुकी है और जल्द ही वह हाई कोर्ट जाएंगे और मानहानि का दावा भी करेंगे और जो भी सारा माजरा हुआ है, वह जनता के सामने भी लाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह प्रेस पर हमला है, क्या विज्ञापन के पैसे लेना गलत है? अगर ऐसा ही है तो प्रेस कैसे काम करेगी। साथ ही जो लोग इस मामले में सम्मिलित पाए जाएंगे उन पर भी माननीय कोर्ट के माध्यम से कार्रवाई की मांग की जाएगी। चाहे वह विजिलेंस हो या फिर कोई और।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बेरोजगारों को बड़ा झटका, ‘पशु मित्र’ भर्ती की शारीरिक परीक्षा पर रोक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के पशुपालन विभाग में ‘पशु मित्र’...

पालमपुर कॉलेज में रोजगार मेला कल, 27 कंपनियां देंगी नौकरियां

पालमपुर - बर्फू  शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर...

एचआरटीसी की बस में टिकट मांगने पर विवाद, युवती ने कंडक्टर को मारा थप्पड़

हिमखबर डेस्क  एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बस में लड़की से...