दो पक्षों में खूनी झड़प, कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला
हमीरपुर, 14 अक्तूबर – व्यूरो रिपोर्ट
थाना बड़सर के तहत कारवी गांव में दो परिवार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों परिवारों के बीच हुई इस मारपीट में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बणी पंचायत के कारवी गांव के कमलदीप ने बताया कि उनके ही गांव के रोशन लाल, व कश्मीरी देवी ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया है। जिसके चलते पीड़ित पक्ष को बड़सर अस्पताल में दाखिल किया गया।
वहीं कमलदीप ने मीडिया को बताया कि वह अपनी पशुशाला से घर जा रहा था। उसी दौरान रोशनलाल व कश्मीरी देवी ने उसके ऊपर कुल्हाड़ी व डंडे से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। रोशन लाल ने उनके पैर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे चोटिल किया है।

उधर, डीएसपी लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टी करते हुए बताया है कि मारपीट की घटना के बाद केस दर्ज कर आगामी छानबीन की जा रही है।

