युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरी मौका, 12 से 20 हजार रुपये के बीच मिलेगा वेतन, विधायक कमलेश ठाकुर के निर्देश पर चार कंपनियां करेंगी भर्ती
देहरा – शिव गुलेरिया
कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर जी अपने विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए संजीदगी से जुट गई हैं। युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए 28 नवंबर 2024 को शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम देहरा में रोजगार मेला लगवाया जा रहा है। चार कंपनियां 326 पदों के लिए भर्ती करेंगी। योग्यता अनुसार 12 हजार रुपये से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
युवाओं के लिए नौकरी पाने का यह सुनहरी अवसर है। देहरा विधानसभा क्षेत्र के युवा-युवतियां 28 नवंबर को स्टेडियम में समय से पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं। ग्रिपट्रोनिक्स कंपनी प्रोसेस कोऑर्डिनेटर (महिला) के चार पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। योग्यता ग्रेजुएशन रहेगी और वेतन 15 हजार रुपये मिलेगा।
यही कंपनी डीईटी-जीईटी (पुरुष) के दो पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा या बीटेक इलेक्ट्रिकल होनी चाहिए। वेतन 12 हजार से 15 हजार रुपये मिलेगा। मासू ब्रेक्स लिमिटेड हेल्पर के 20 पदों के लिए साक्षात्कार करेगी। शैक्षणिक योग्यता 8वीं से 10वीं होनी चाहिए, वेतन 17 हजार रुपये मिलेगा। बेक्टर्स फूड कंपनी ऑपरेटर व हेल्पर के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी।
शैक्षणिक योग्यता फिटर, मैकेनिस्ट, टर्नर, कोपा, इलेक्ट्रॉनिक्स व ऑपरेटर होना जरूरी है। वेतन 15 हजार रुपये मिलेगा। संधार मानेसर ट्रेनी के 200 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं व हेल्पर ऑपरेटर होना जरूरी है। वेतन 18 हजार से 20 हजार रुपये मिलेगा।

