देहरा उपचुनाव में दो ही मुख्य चुनावी मुद्दे, विधायकी छोड़ी क्यों और पत्नी को उमीदवार बनाया क्यों?

--Advertisement--

डोल भटहेड़ – अमित शर्मा

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने हाल ही में देहरा विधानसभा में हो रहे उपचुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देहरा उपचुनाव के बारे में आम जनता के बीच बात करने पर दो ही प्रमुख मुद्दे लोगों के ज़हन में प्रमुखता से दिखाई दे रहे हैं ।

कांग्रेस पार्टी की ओर से भाजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाया जा रहा है कि विधायकी से इस्तीफा क्यों दिया और भाजपा द्वारा कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया जा रहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी को ही उपचुनाव में प्रत्याशी क्यों बनाया है और अब देखना यह है कि दोनों प्रमुख चुनावी मुद्दों में से कौन सा मुद्दा किस पर भारी पड़ेगा।

जबकि इन दो मुद्दों से हटकर विकास को लेकर चर्चा भी दो बातों पर हो रही कि भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने अपने दम पर विकास करवाया और कमलेश ठाकुर अपने मुख्यमंत्री पति सुखविंदर सूखू के दम पर विकास करवाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...