देश की एकता और अखंडता को खराब करने वाले खालिस्तानी कर रहे देव भूमि का माहौल खराब:–नैंसी अटल
शिमला – नितिश पठानियां
अभाविप हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री ने बयान जारी करते हुए कहां की हिमाचल प्रदेश जो किसी समय शांति व अमन का प्रतीक माना जाता था, उस देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में पिछले 81 दिनों में प्रदेश में कुल 21 मर्डर हो चुके हैं। प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश मंत्री कुमारी नैंसी अटल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक बड़ा खतरा है जो प्रदेश की कानून व्यवस्था को कमजोर बना रहा है।
प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहा किहाल ही में हिमाचल प्रदेश में खालिस्तानी समर्थकों की गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है, जिससे राज्य की सुरक्षा और शांति पर प्रभाव पड़ा है। पड़ोसी राज्यों से आकर कुछ लोग राज्य का माहौल खराब कर रहे हैं। हिमाचल परिवहन की बसों को पंजाब में जबरन रोककर भिंडरावाले के पोस्टर भी लगाए गए। बीते कुछ दिनों से पर्यटन के नाम पर पंजाब से आए युवकों द्वारा हिमाचल प्रदेश में अराजकता फैलाई जा रही है।
मंडी में पंजाब से आए पर्यटकों ने एक दुकानदार पर गोली चला दी। अराजक युवक खालिस्तान के झंडे बाइक पर लगा रहे हैं और देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। यह एक गंभीर मुद्दा है जो प्रदेश की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है।पांच मिनट में घटनास्थल पर पहुंचने का दावा करने वाली पुलिस 41 घंटे बाद भी कुछ नहीं कर पाई।
14 मार्च 2025 को, हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर उनके आवास पर चार अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। इस हमले में ठाकुर के पैर में गोली लगी, जबकि उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) संजीव कुमार को कई गोलियां लगीं। कानून व्यवस्था का बिगड़ना सरकार और प्रशासन की घोर विफलता है। अपराधियों का बेखौफ घूमना, भ्रष्टाचार का बढ़ना और न्याय प्रणाली की लचरता अक्षम्य है। यह आम जनता के अधिकारों का खुला उल्लंघन है।
नैंसी अटल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में की मनमानी प्रदेश सरकार और मनमानी कानून व्यवस्था इस प्रदेश में नहीं चलेगी। 11 मार्च को भी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एक हिंसा होती है जो कि दो छात्र संगठनों में हिंसा होती है लेकिन मनमानी कानून व्यवस्था और मनमानी सरकार ने सिर्फ एक तरफा कार्यवाही करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ही कार्यकर्ताओं पर एक तरफा कार्यवाही की गई। एसएफआई के गुंडो पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जाती आज भी एसएफआई के गुंडे कैंपस में घूम रहे हैं और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
नैंसी ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चिरमिरा गई है। प्रदेश सरकार पता नहीं किस गहन निंद्रा में सोई हुई है। पुलिस रक्षक की जगह भक्षक बन गई है। कुल्लू में एक कार चालक को 6 पुलिसकर्मियों द्वारा कमरे में बंद कर पीटा गया। जहां एक तरफ पुलिस बाहरी अराजक तत्वों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही वहीं जनता पर जुर्म ढा रही है। यह एक बड़ा खतरा है जो प्रदेश की कानून व्यवस्था को कमजोर बना रहा है।
नैंसी अटल ने बताया कि प्रदेश में नशा बढ़ता जा रहा है, पुलिस इसपर कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। जिन मुद्दों पर सरकार को गंभीर होना चाहिए सरकार उन्हें गंभीरता से नहीं ले रही है। यदि कानून व्यवस्था सुदृढ़ नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश सरकार की होगी, जो आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है।