दुबई की मरियन को भाया हिमाचल का सुरेंद्र, हिन्दू रीति-रिवाज से भराड़ी माता मंदिर में की शादी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का छोरा एक विदेशी मेम को भा गया। जिला हमीरपुर के उखली पंचायत के सनेड गांव के सुरेंद्र से प्यार कर बैठी दुबई की मरियन, जिसने हिन्दू रीति-रिवाज से भराड़ी माता मंदिर में शादी कर ली। मंदिर में सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया।

शादी में लड़की के परिवार वालों ने भी शामिल होना था, लेकिन वीजा नहीं मिलने के कारण लड़की के परिवार से कोई भी शादी में शामिल नहीं हुआ है। मंदिर में शादी के बाद घर में धाम का आयोजन किया गया। विदेशी दुल्हन पाकर घर में खुशी का माहौल है। घर में रिश्तेदारों का भी तांता लगा रहा।

दो दिन के शादी कार्यक्रम के बाद दोनों ही कुछ समय यहीं रहेंगे। उसके बाद दोनों ही एक साथ ड्यूटी पर चले जाएंगे। 26 साल की मरियन और 27 साल के सुरेंद्र सात साल से एक दूसरे को जानते थे। दोनों ही दुबई में होटल लाइंस की एक कंपनी में कार्य करते हैं, जहां से दोनों की मुलाकात हुई।

मुलाकात के बाद कब यह बातचीत प्यार में बदल गई, और लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। उसके बाद दोनों के परिवाजनों ने आपस में बातचीत की। बातचीत के उपरांत सुरेंद्र और मरियन ने शादी कर ली।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...