दस दिन में मांगे नहीं मानी तो करेंगे उग्र प्रदर्शन: एबीवीपी

--Advertisement--

एबीवीपी इकाई निहरी ने महाविद्यालय की समस्याओं और मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन।

सुंदरनगर, 12 अगस्त – अजय सूर्या 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई निहरी के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय की स्थानीय मांगों और समस्याओं को लेकर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य शशि कुमार और तहसीलदार निहारी केशव कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थी भी शामिल हुए। छात्र शक्ति इकाई अध्यक्ष पुनीत, इकाई मंत्री नेहा, उपाध्यक्ष हिमांशी, एसएफआई प्रमुख पूनम और मीडिया प्रमुख कौशल ने कहा कि सरकार और महाविद्यालय को 10 दिनों में मांगों को पूरा करने का अल्टीमेटम दिया।

एबीवीपी ने निर्धारित समय में मांगें पूरी ना होने की सूरत में उग्र कदम लेने की चेतावनी भी दी है। एबीवीपी ने कहा कि महाविद्यालय में पिछले पांच वर्षों (2019) से खाली चल रहे स्थाई प्राचार्य के पद को जल्द से जल्द भरा जाए।

हिन्दी, वाणिज्य, समाजशास्त्र, पुस्तकालयाध्यक्ष,अधीक्षक ग्रेड 2, लिपिक और तबला वादक विषयों के प्राध्यापकों के खाली चल रहे पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।

महाविद्यालय परिसर में लोगों द्वारा फैंके जा रहे कूड़े के निपटान के बारे में उचित व्यवस्था की जाए। महाविद्यालय में एक स्मार्ट क्लास रूम की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...