तपिश गुलेरिया के सिर सजा मिस कुल्लू का ताज, मनाली में हुआ फाइनल

--Advertisement--

कार्यक्रम में 11 फाइनलिस्ट को चयनित किया गया था। कैटवॉक, परिचय राउंड के साथ कुल्लवी परिधान में कैटवॉक आकर्षण का केंद्र रहा।

कुल्लू – अजय सूर्या

पर्यटन नगरी मनाली में एक निजी संस्था की ओर से मिस कुल्लू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता का सातवां सीजन करवाया गया। प्रतियोगिता में कुल्लू की तपिश गुलेरिया मिस कुल्लू चुनी गई।

पार्वती घाटी की टीना दूसरे और बंजार की कनिका तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में 11 फाइनलिस्ट को चयनित किया गया था। कैटवॉक, परिचय राउंड के साथ कुल्लवी परिधान में कैटवॉक आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा प्रतिभागी युवतियों से सवाल जवाब भी हुए। कड़े मुकाबले में कुल्लू की तपिश गुलेरिया के सिर मिस कुल्लू का ताज सजा।

ग्रुप के एमडी और फाउंडर सूरज नेगी ने बताया कि मिस कुल्लू 7 के ऑडिशन सितंबर महीने में करवाए गए थे। जिसमें से 11 फाइनलिस्ट को अगले राउंड्स के लिए चयनित किया गया था। सेमीफाइनल 7 अक्तूबर और फाइनल राउंड 8 अक्तूबर को मनाली में हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के संदीप शर्मा और अंतिमा शर्मा उपस्थित रहे। फाइनलिस्ट की ग्रूमिंग शालू ठाकुर और शायना ठाकुर द्वारा करवाई गई। निर्णायक मंडल में शालू ठाकुर, सिमरन भारद्वाज, अनिल सूर्यवंशी और मंजू ठाकुर रहे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...