डीसी की बड़ी कार्रवाई, विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत डुलाड़ा की प्रधान निलंबित

--Advertisement--

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जारी किए निलंबन आदेश

चम्बा – भूषण गुरुंग

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत डुलाड़ा की प्रधान कंचना कुमारी को ग्राम सभा की बैठकों में बिना सूचित किए अनुपस्थित रहने तथा पंचायत के सामान्य कामकाज व अदायगियों  को समय पर न निपटाने इत्यादि के कारण  निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं ।

हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य अधिनियम 1994 की धारा 131 (1) (ख) गठित हिमाचल प्रदेश पंचायती राज  सामान्य नियम के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपायुक्त ने विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत डुलाड़ा के प्रधान कंचना कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

आदेश में यह भी कहा गया है कि कंचना कुमारी प्रधान ग्राम पंचायत डुलाड़ा को  ग्राम सभा बैठकों में बिना सूचित किए अनुपस्थित रहने, पंचायत के सामान्य कामकाज व अदायगियों को समय पर न निपटाने इत्यादि बारे 08 अप्रैल 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था तथा 24 अप्रैल 2025 को उनके द्वारा कारण बताओ नोटिस का उत्तर दिया गया था जोकि तथ्यों के विपरीत व असंतोषजनक पाया गया था।

उन्होंने बताया कि कंचना कुमारी प्रधान ग्राम पंचायत का डुलाड़ा विकास खंड मैहला के निलंबित आदेशों के पश्चात  उनके पास प्रधान ग्राम पंचायत की मोहर, ग्राम पंचायत से संबंधित कोई भी अभिलेख, धन या संपत्ति होने की अवस्था में उन्हें तुरंत पंचायत सचिव के पास जमा करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...