नगरोटा सूरियाँ – निशा ठाकुर
आज डीएवी विद्यालय नगरोटा सूरियाँ में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने खेल दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से कक्षा बाहरवीं के विद्यार्थियों ने कई प्रकार की खेलों जैसे जंप ओवर रेस, बॉल टनल, चेन गेम, जिग ज़ैग रेस, पार्टनर नम्बर, ड्राप द बॉल टग ऑफ़ वॉर एवं राउण्ड – राउण्ड- राउण्ड आदि में भाग लेकर खेल भावना के अदभुत नमूने पेश किए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शेखर मोदगिल ने छात्रों को अनुशासन के महत्व एवं खेलकूद को जीवन का अंग बनाने पर जोर दिया। उन्होंने इस मौके पर स्कूल के शारीरिक शिक्षक बलराज सिंह एवं राघविंदर सिंह का इस इवेंट को सफल बनाने पर बहुत धन्यवाद किया।

