ट्रैक्टर मैकेनिक की जहरीला पदार्थ खाने से माैत! पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

चम्बा शहर के सुल्तानपुर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियाें में मौत हो गई। व्यक्ति की माैत की आशंका जहरीली वस्तु का सेवन करने से हुई बताई जा रही है।

मृतक की पहचान सुनील कुमार (53) पुत्र हंस राज निवासी गांव व डाकघर सदवां, तहसील नूरपुर व जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने मेडिकल काॅलेज चम्बा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है तथा मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के सुनील कुमार सुल्तानपुर में ट्रैक्टर मैकेनिक का काम करता था और यहां किराए के कमरे में रहता था। वीरवार को रोजाना की तरह वह अपना काम खत्म करके अपने कमरे में चला गया, जिसके बाद सुबह दरवाजा नहीं खोला।

मकान मालिक और आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो सुनील कुमार अचेत अवस्था में पड़ा था और उसके मुंह से झाग निकल रही थी।

पुलिस की टीम सुनील को मेडिकल काॅलेज चम्बा ले आई, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

एएसआई उत्तम शर्मा के बोल 

सुल्तानपुर के एएसआई उत्तम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर लोगों व परिजनों के बयान दर्ज किए। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

एमएस डाॅ. जालम के बोल 

मेडिकल काॅलेज चम्बा के एमएस डाॅ. जालम ने बताया कि मेडिकल काॅलेज लाने से पहले ही सुनील की मौत हो गई थी। आरंभिक जानकारी के मुताबिक किसी जहरीली वस्तु का सेवन करने से व्यक्ति की मौत हुई है। इस बारे में जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...