टेंडर की अधिसूचना वापस लेने के विरोध में उतरे रैत ब्लॉक पंचायत के प्रतिनिधि

--Advertisement--

ब्लॉक रैत के पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से ब्लॉक स्तर पर टेंडर की नोटिफिकेशन बापिस लेने की अपील की

शाहपुर – कोहली

विकास खंड रैत के प्रधानों उपप्रधानों की बैठक शुक्रवार को चंबी के रजत होटल में हुई। बैठक में सरकार द्वार निकाली गई नोटिफिकेशन जिसमे आने वाले वितवर्ष में पंचायतों में विकास कार्यों के लिए निकाले गए सभी टेंडर जैसे रेत बजरी ईट पत्थर सेटरिंग सभी प्रकार की सामग्री के टेंडर (निविदा) ब्लाक स्तर पर होंगे और ब्लॉक स्तर पर ही वेंडर बनाए जाएंगे।

अंबाड़ी पंचायत प्रधान विक्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि जबकि यह सभी शक्तियां पंचायत एक्ट अनुसार केवल पंचायतों की ही हैं। बैठक में पहुंचे सभी प्रधानों उपप्रधानो ने इसका विरोध किया। उनका कहना है कि पहले विज्ञापन के माध्यम से पंचायत में टेंडर लगाए जाते थे और पंचायत कमेटी द्वारा जिसमे प्रधान उपप्रधान पंचायत सदस्य रोजगार, सेवक तकनीकी सहायक और पंचायत सचिव द्वारा निविदा खोली जाती थी।

उन्होंने कहा कि अब पंचायत से यह शक्तियां छीन कर ब्लॉक स्तर पर वेंडर बनाए जाने की नोटिफिकेशन व्यवस्था सरासर गलत है। उनका कहना है कि मूलरूप से लोकतांत्रिक व्यवस्था में पंचायत संवैधानिक इकाई है, सरकार द्वारा इस पर विश्वाश नही करके सरकारी तंत्र पर टेंडर करवाएं जाने की व्यवस्था अलोकतांत्रिक है जबकि पंचायतें संवैधानिक इकाई लोकतांत्रिक का पहला स्तम्भ है।

सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से अनुरोध किया है कि नोटिफिकेशन को शीघ्र रद्द किया जाए जिससे लोगों के विकास कार्य पहले की तरह चल सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन में जो बीपीएल का सर्वे किया जा रहा है उसमे सरकारी तंत्र द्वार बीपीएल लाभार्थियों का चयन करना सरासर गलत है।

उन्होंने कहा की प्रधानों पर आरोप लगाया जा रहा है कि को वह बीपीएल का सर्वे करते हैं जबकि बीपीएल का चयन ग्राम सभा द्वारा पात्र व्यक्तियों का ही किया जाता है ।अगर गलत चयन होता है तो उपमंडल अधिकारी या खंड विकास अधिकारी द्वारा सुनवाई की जाती है।

इस नोटिफिकेशन से भी पंचायत में होने वाली ग्रामसभा व संवैधानिक रूप से चुने हुए प्रतिनिधियों की अवहेलना की जा रही है। उन्होंने कहा मनरेगा के तहत 2024 नवंबर महीने से गरीब लोगों की मजदूरी अभी तक नही मिली है। उन् सभी ने सरकार से अनुरोध किया कि इन विषयों पर गंभीरता से विचार करे अन्यथा पंचायत प्रधानो को जनता के हित में आंदोलन न करना पड़े।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर योगराज चड्डा, पप्पू राम, अरुण कुमार, अनील कुमार, तिलक राज, विक्रम सिंह, सुशील, रविंद्र सिंह, अर्जुन, रजनी, नंदलाल, अच्छरी देवी, सीमा देवी, संजीव, कृष्ण कुमार आदि सहित लगभग 40 प्रधान उपप्रधान मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...