टिकट कटने से फूट-फूटकर रोए राजेश शर्मा, फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में दाखिल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

--Advertisement--

बोले CM ने मुझे 9 घंटे तक किडनैप करके रखा

देहरा – शिव गुलेरिया

विधानसभा क्षेत्र देहरा में पूर्व में कांग्रेस प्रत्याशी रहे डॉक्टर राजेश शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ आज बैठक बुलाई और आगामी रणनीति तैयार की। देहरा में एक निजी होटल में समर्थकों को संबोधित करने के बाद डॉ. राजेश शर्मा भावुक हो गए।

इसके साथ ही उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सीएम की पत्नी कमलेश ठाकुर को देहरा विधानसभा सीट से उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है जबकि उनका टिकट काट दिया।

उन्होंने रोते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने 9 घंटे तक उन्हें शिमला में मुख्यमंत्री के सरकारी निवास में किडनैप करके रखा। इसके साथ ही सीएम और दूसरे कांग्रेस नेता उन्हें उनका कारोबार बंद करने की धमकी दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर उनकी हार्ट अटैक से मौत होती है तो उसके जिम्मेदार मुख्यमंत्री सुक्खू होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस या तो टिकट बदल दें या फिर वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, थोड़ी देर बाद डॉ. राजेश की तबीयत बिगड़ गई। समर्थकों ने डॉ. राजेश को सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया। डॉक्टरों ने ईसीजी करने के बाद वार्ड में दाखिल किया। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है।

बता दे कि डॉ. राजेश शर्मा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष हैं और 2022 में देहरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। देहरा विस में कुल वोटरों की संख्या 84942 है। जिसमें से महिला वोटरों की संख्या 41818 और पुरुष वोटरों की संख्या 43124 है।

हालिया लोस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को देहरा हलके से 15317 मतों की बढ़त मिली थी। साल 2022 के विस चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह को 22997 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा को 19120, भाजपा प्रत्याशी रमेश धवाला को 16730 मत, निर्दलीय वरूण कुमार को 560, आप पार्टी के मनीष कुमार को 483 और बसपा के हरबंस सिंह को 213 मत मिले थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...