टांडा अस्पताल ने किडनी ट्रांसप्लांट कर रचा इतिहास, दो मरीजों का सफल ऑपरेशन

--Advertisement--

दोनों पेशेंट स्वस्थ्य, जल्द सकुशल भेजे जाएंगे घर, प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के चेयरमैन रघुवीर सिंह वाली ने की सराहना, बाहरी राज्यों का नहीं करना पड़ेगा रुख, समय और पैसे की भी होगी बचत।

कांगडा – राजीव जसवाल 

डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल ने किडनी प्रत्यारोपण कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक रघुवीर सिंह वाली ने टांडा मेडिकल कालेज व अस्पताल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि बड़े हर्ष व गर्व की बात है कि टांडा अस्पताल के किडनी विशेषज्ञ डाक्टरों ने किडनी के दो सफल ऑपरेशन कर इतिहास रच दिया।

हिमाचल में टांडा अस्पताल ऐसा कीर्तिमान स्थापित करने वाला प्रदेश में पहले अस्पताल की श्रेणी में शुमार हो गया है। टांडा अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट के दो मरीजों का सफल ट्रांसप्लांट किया गया।

ऑपरेशन के बाद अब दोनों मरीज बिलकुल स्वस्थ हंै और दिन प्रतिदिन रिकवर हो रहे हैं। इससे पहले मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए प्रदेश के बाहरी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था, जिससे गरीब मरीजों का पैसा और समय दोनों बचेंगे।

प्रदेश के छह जिलों चंबा, मंडी, ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और 15 लाख की आबादी वाले सबसे बड़े जिला कांगड़ा के मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा का लाभ मिलेगा।

टांडा मेडिकल कालेज व अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ सीनियर डाक्टर अभिनव राणा, किडनी विशेषज्ञ डाक्टर अमित शर्मा,डा. शैली राणा एचओडी एनेस्थीसिया डा. भारती गुप्ता, डा. वर्षा वर्मा व उनकी टीम ने पीजीआई से आई विशेषज्ञ सर्जन डॉक्टरों की टीम के साथ मिलकर किडनी ट्रांसप्लांट कर इतिहास रच दिया। 26 से ज्यादा मरीजों की रजिस्ट्रेशन पहले ही कर ली गई थी और जल्द ही इनके रिनल ट्रांसप्लांट किए जाएंगे।

ये रहे उपस्थित 

इस कार्यक्रम में टांडा अस्पताल के प्रधानाचार्य डा. मिलाप शर्मा, ज्वाइंट डायरेक्टर डा. मेजर अवनिंदर कुमार, पीए प्रिंसीपल संदीप डोगरा, न्यूरोलॉजी एचओडी डा. अमित जोशी, एनजीओ प्रेसिडेंट राजीव समकरिया, डाक्टर्स, स्टाफ नर्स व अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...