झाड़माजरी में फ्रिज ब्लास्ट, 3 घायल PGI रैफर, फोरैंसिक टीम ने शुरू की जांच

--Advertisement--

बीबीएन/सोलन – रजनीश ठाकुर

औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के पास झाड़माजरी कुंजाहल में एक किराए की बिल्डिंग में फ्रिज में ब्लास्ट हो गया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को झाड़माजरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

ब्लास्ट इतना जोरदार था कि बिल्डिंग के तीन कमरों की दीवारें पूरी तरह से ध्वस्त हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसपी बद्दी इल्मा अफरोज ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

फ्रिज में ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने के लिए फोरैंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। ब्लास्ट में घायलों हुए 2 लोगों की पहचान गौरव और प्रशांत के रूप में की गई है, जबकि तीसरे घायल के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। यह बीबीएन में इस प्रकार की पहली घटना है।

एएसपी अशोक वर्मा के बोल

एएसपी अशोक वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर भेज दी गई थी और घटना की जांच की जा रही है। फौरेंसिक टीम सभी पहलुओं पर गहनता से विचार कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...