झाडमाजरी बरोटीवाला में सड़क हादसा मामला दर्ज
सोलन – रजनीश ठाकुर
बरोटीवाला 13.10.23 को शाम के समय बैधनाथ R/O वार्ड न0 14 मोहनपुर निसफ तह0 मधेपुरा जिला मधेपुरा जिला मधेपुरा बिहार कम्पनी से छुट्टी करके पैदल सड़क से अपने कमरा छातीपुरा के लिए जा रहे थे तो शनि मंदिर झाडमाजरी के नजदीक इसे एक ट्रक न0 HP67-4679 ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से यह घायल हो गया जिसे ट्रक चालक व स्थानीय लोगों की सहायता से ईलाज हेतू ब्रूकलीन अस्पताल ले जाया गया ।
ट्रक चालक की पहचान विमलेश कुमार पुत्र उपेन्द्र मंडल गांव मोहनपुर जिला मधुबनी (उ0प्र0) के तौर पर हुई है । जिस पर पुलिस थाना बरोटीवाला में भा0द0स0 की धारा 279,337 के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

आगामी कार्यवाही जारी है । यह जानकारी डीएसपी हेडक्वार्टर बद्दी प्रियांक गुप्ता ने दी

