जोगिंद्रनगर-सरकाघाट मार्ग पर हादसा; अनियंत्रित होकर खाई में गिरी इनोवा, एक की मौत, दो घायल

--Advertisement--

Image

जोगिन्द्रनगर – व्यूरो रिपोर्ट

जोगिंद्रनगर-सरकाघाट मार्ग पर मकरीडी के पास एक इनोवा कर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। मृतक की पहचान रितेश के तौर पर हुई है, जबकि घायलों में संदीप और सुखप्रीत शामिल हैं।

हादसे का शिकार हुए ये तीनों लोग मोहाली के नाडा गांव के रहने वाले हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा रात 1 बजे के करीब पेश आया है।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय ये तीनों इनोवा कार में सवार होकर संदीप के साथ उसके ससुराल जेलंग जोगिंद्रनगर आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार मकरीडी के नागचला में पहुंची तो चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में रितेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संदीप और सुखप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों और शव को खाई से बाहर निकाला और घायलों को जोगिन्द्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया है।

पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...