जेबीटी टैट पास के विविध श्रेणियों में 46 पद भरे जाएंगे

--Advertisement--

Image

मंडी, 27 फरवरी – अजय सूर्या

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी ने जानकारी दी है कि उप-निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग मंडी जिला में 46 जेबीटी टैट पास के विविध श्रेणियों में बैच वाइज आधार पर पद भरने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे, इनमें सामान्य अनारक्षित वर्ग में 15 पद साल-2007 बैच के, सामान्य आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग में छः पद साल 2011 बैच के, सामान्य वर्ग में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों (वार्ड) का एक पद, अनुसूचित जाति में 8 पद साल 2011 बैच के, अनुसूचित जाति में गरीबी रेखा से नीचे वर्ग के 2 पद साल 2020 बैच के, अनुसूचित जाति में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों (वार्ड) का एक पद, अन्य पिछड़ा वर्ग में 8 पद साल 2011 बैच के, अन्य पिछड़ा वर्ग में गरीबी रेखा से नीचे वर्ग के 2 पद साल 2020 बैच के, अनुसूचित जनजाति के 2 पद साल 2013 बैच के तथा अनुसूचित जनजाति में गरीबी रेखा से नीचे वर्ग का एक पद भरे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मंडी जिला के संबंधित आवेदक अधिक जानकारी के लिए आगामी 2 मार्च, 2023 तक अपने जनदीकी रोजगार कार्यालय से संपर्क करें। इसके अलावा उनके कार्यालय के दूरभाष नंबर 01905-235508 व मोबाइल नंबर 94189-46437 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शास्त्री शिक्षकों के 193 पदों पर जल्द शुरू हो सकती है बैचवाइज काऊंसलिंग

हिमाचल - डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही शास्त्री शिक्षकों...

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 15 ट्रेडों में डिप्लोमा कोर्स के लिए मांगे आवेदन, जानें अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 15 ट्रेडों...

सीबीएसई स्कूलों के लिए विभिन्न विषयों के 390 शिक्षक होंगे भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवा वर्ग के लिए...

आई टी आई शाहपुर में अंडर-20 फुटबॉल ट्रायल्स का आगाज़, युवाओं ने दिखाया दमखम

शाहपुर - नितिश पठानियां  जिला फुटबॉल एसोसिएशन, कांगड़ा के तत्वावधान...